चने की समर्थन मूल्य पर खरीद 5 जून तक / Shivpuri News

शिवपुरी| प्रदेश में चने के समर्थन मूल्य पर खरीदी की तिथि बढ़ाकर अब 5 जून तक कर दी है। पहले 15 मई तक खरीदी होनी थी। किसानों की मांग पर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी भी किसान का चना समर्थन मूल्य से नीचे नहीं बिकने देंगे।