Press "Enter" to skip to content

गिरवी जमीन वापस दिलवाने कर ली 5 लाख की ठगी-shivpuri news

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत बाबू क्वाटर के पीछे कमलागंज शिवपुरी पर रहने वाले युवक से दो युवकों ने 5 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। बताया जाता है कि युवक की जमीन कहीं गिरवी रखी हुई थी जिसको वापस दिलवाने के एवज में उक्त आरोपितों ने रुपए मांगे जिसे फरियादी ने दिया लेकिन जमीन वापस नहीं मिली। जिस पर विजय थाने गया और मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले में ठगी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विजय कुमार गुप्ता पुत्र धर्मदास गुप्ता निवासी बाबू क्वाटर के पीछे कमलागंज ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी जमीन गिरवी रखी हुई थी। 5 जनवरी को दोपहर के समय गोल रावत पुत्र अतरसिंह रावत निवासी चिटोरीकला थाना सतनबाड़ा व विजय उर्फ धर्मवीर रावत निवासी बामोर थाना कोलारस मिले और विजय से कहा कि वह उसकी गिरवी रखी जमीन को लौटवा देंगे इसके एवज में उसे 5 लाख रुपए देने होंगे। जिस पर विजय ने उन्हें 5 लाख रुपए दे दिए। कुछ दिनों बाद जब उसने जमीन के गिरवी नामे को वापस मांगा तो आरोपितों ने उसे देने से मना कर दिया और पांच लाख रुपए भी वापस नहीं दिए। जिस पर विजय थाने गया और उक्त आरोपितों के खिलाफ पांच लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!