Press "Enter" to skip to content

अपना घर आश्रम की सेवाओं से प्रभावित रिटायर्ड एसई ने दिए 5 लाख / Shivpuri News

शिवपुरी|अपना घर आश्रम शिवपुरी के सेवाओं से प्रभावित होकर बिजली कंपनी के रिटायर महाप्रबंधक ने पांच लाख रुपए की राशि अपनी तरह से उपलब्ध कराई है। उक्त रकम से मानसिक रूप से दिव्यांग (प्रभुजी) के लिए उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं और खान-पान आदि पर खर्च होंगे। अपना घर आश्रम के लिए लोग दिल खोलकर सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं।

ग्वालियर निवासी महेश गोयल ने अपना घर आश्रम के लिए 5 लाख रुपए की सहयोग राशि खाते में जारी की है। महेश गोयल बिजली कंपनी सर्किल शिवपुरी में महाप्रबंधक रह चुके हैं। ऐसे में शिवपुरी से उनका जुड़ाव है और अपना घर आश्रम में मानसिक दिव्यांगों को पनाह देकर बेहतर ढंग से ख्याल रखा जा रहा है। अपना घर आश्रम से प्रभावित होकर महेश गोयल ने पांच लाख रुपए की राशि प्रदान की है। वहीं अपना घर आश्रम की नई बिल्डिंग बन रही है। अभी 5 हजार वर्गफीट में 70 बेड का पहला हॉल बनकर तैयार हो गया है। जबकि दूसरे हॉल का निर्माण चल रहा है। आने वाले समय में अपना घर आश्रम नई जगह शिफ्ट होगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!