
शिवपुरी। स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के
पाठ्यक्रमों में छठवें चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 30 दिसंबर से 5
जनवरी 2021 तक चालू है।
कॉलेज, पाठ्यक्रम एवं विषय
समूह का निर्धारित प्रारूप में अलग-अलग कॉलेज में विकल्प 4 जनवरी की सुबह
10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक दिया जा सकेगा। कॉलेज द्वारा सीएलसी चरण की
मेरिट सूची 4 जनवरी की दोपहर 3 बजे जारी की जाएगी।
आवंटित
कॉलेज में पोर्टल के जरिए डिजिटल ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 4 एवं 5 जनवरी को
किया जा सकेगा। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया से मुक्त कॉलेज एवं संस्थान
द्वारा प्रवेश प्राप्त करने वाले छात्रों की पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग 5
जनवरी 2021 तक की जाएगी।






Be First to Comment