बोर्ड परीक्षाओं से पहले हाेंगी 5वीं अाैर 8वीं की परीक्षाएं

िशवपुरी। इस बार मार्च में होने वाली बाेर्ड की परीक्षाओं से पहले ही कक्षा 5वीं आैर
8वी की परीक्षाएं होगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने इसके निर्देश जारी कर दिए
हैं। शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर
दी हैं। दरअसल अप्रैल अाैर मई में लाेकसभा के चुनाव संभावित हैं। चुनाव से
पहले इन परीक्षाओं काे कराने राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश दिए हैं।