Press "Enter" to skip to content

तोहफा-:बीएसएनएल नए साल में देगा 4-जी सुबिधा

शिवपुरी।नए साल में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिसमें अब उन्हें ऑनलाइन काम कराने के लिए शहर नहीं आने पड़ेगा। क्योंकि गांवों में ही 4-जी की सुविधा उन्हें दी जाएगी। जिसे लेकर बीएसएनएल ने काम शुरु करने के साथ तीन स्थानों पर मॉडम फिट भी कर दिए है। जिससे वहां के लोगों को 4जी की कनेक्टिविटी मिल सकेगी। जबकि ऑनलाइन आवेदन के लिए क्षेत्र में नए एमपी ऑनलाइन सेंटर पर जाकर आवेदन आसानी से कर सकेंगे। 

बीएसएनएल विभाग द्वारा नेटवर्क की समस्या के चलते आ रही लोगों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को वाई-फाई सुविधा देने जा रही है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!