Press "Enter" to skip to content

बहू से मांगी बोलेरो व एक लाख, तो दर्ज हो गई 498 / Shivpuri News

शिवपुरी। दहेज में बोलेरो गाड़ी और एक लाख रुपए नगद नहीं लाने पर विवाहिता को एक साल पहले घर से निकाल दिया। बैराड़ थाना पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर पति, सास-ससुर सहित दो जेठों के खिलाफ केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

पूजा (22) पत्नी कमलकिशोर वर्मा निवासी आकुर्सी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह एक साल से अपने मायके झलवासा में रह रही है। दरअसल उसकी शादी 22 अप्रैल 2016 में जामखो गांव में आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन से हुई थी। दहेज में बोलेरो गाड़ी और एक लाख रुपए नगद लाने की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने पति कमलकिशोर, ससुर दौलतराम वर्मा, सास प्रेमवती व जेठ अशोक वर्मा और सुशील वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!