शिवपुरी। रबी विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन हेतु कृषकों के पंजीयन किए जा रहे है। पंजीयन के लिए जिले में निर्धारित 45 केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक रविवार एवं शासकीय अवकाश छोड़कर सभी कार्य दिवसों में पंजीयन का कार्य किया जाएगा। जिसकी अंतिम तिथि 23 फरवरी 2019 रहेगी। सभी कृषकों से अपील है कि समय-सीमा में अपने पंजीयन निर्धारित केंद्रों पर जाकर कराए।
जिला आपूर्ति अधिकारी एनके शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र पंजीयन केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। कृषकों को पंजीयन हेतु निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आधार नंबर, समग्र परिवार आईडी तथा मोबाइल नंबर, राष्ट्रीयकृत अथवा शेड्यूल्ड बैंको में स्वयं का एकल खाता नंबर, संयुक्त खाता मान्य नहीं, बैंक ब्रांच का नाम, आईएफएससी कोड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि खाते-खसरा, ऋण पुस्तिका वनाधिकार पट्टे आदि के दस्तावेजी साक्ष्य की प्रति, भूमि स्वयं के नाम पर न होने पर भू.स्वामी के साथ निर्धारित प्रारूप में सिकमी, बटाई अनुबंध की प्रति आवश्यक रूप से साथ में संलग्न करनी होगी।
निर्धारित पंजीयन केंद्रों में तहसील खनियांधाना के पंजीयन केंद्र मायापुर, गूडर, बामौरकलां, पिपरोद उवारी, खनियांधाना, झालोनीपिपरा, तहसील पिछोर के पंजीयन केंद्र कमालपुर, खोड, मनपुरा, भौती, मलाबनी, पिछोर, करारखेड़ा, पिछोर, तहसील बदरवास के पंजीयन केंद्र खतौरा, बिजरौनी, बूडाडोंगर, रन्नौद, बदरवास, अकाझिरी, तहसील कोलारस के पंजीयन केंद्र पड़ोरा सड़क, कोलारस, लुकवासा, तहसील नरवर के पंजीयन केंद्र मगरौनी, नरवर, पारागढ़, सीहोर, सुनारी, दिहायला, तहसील करैरा के पंजीयन केंद्र करैरा, अमोलपठा, टोड़ापिछोर, दिनारा, टीला, तहसील पोहरी के पंजीयन केंद्र पोहरी, भटनावर, छर्च, तहसील बैराढ़ के पंजीयन केंद्र गोवर्धन, बैराढ़, तहसील शिवपुरी के पंजीयन केंद्र सतनवाड़ा, लालगढ़, सुभाषपुरा, गढ़ीबरोद, शिवपुरी एवं शिवपुरी रहेंगे।





Be First to Comment