Press "Enter" to skip to content

मंडल भौंती द्वारा मनाया गया भाजपा का 41 वां स्थापना दिवस / Bhonti News

भौंती। भारतीय जनता पार्टी के भौंती मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस ग्राम भौंती में जैन विवाह घर में बनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्य वर्धन शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भौंती मंडल अध्यक्ष किशन बिहारी गुप्ता द्वारा की गई। 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा भाजपा की रीति नीति एवं भाजपा की पंच निष्ठायों के बारे में प्रत्येक कार्यकर्ता को बताया गया किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी दीपक से लेकर कमल के फूल खिलने तक का सफर इन बरसो में तय किया है। इस अवसर पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। 

 


इस अवसर पर मुख्य रूप से पुष्पेन्द्र परिहार, हनुमत लोधी, महामंत्री उमाशंकर गुप्ता, चंद्रभान लोधी, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा लोधी, रिंकू तिवारी, राहुल पांडे, पवन पटेल, महेंद्र पटेल, मंडल उपाध्यक्ष शिवम शर्मा, मंडल मंत्री कुशाल सिंह लोधी, चंद्रभान लोधी, मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रत्येक ग्राम केंद्र और मतदान केंद्र से आए हुए कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश लोधी द्वारा किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: