शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले देवपुरी कोल्डस्टोरेज ककरवाया में चोरों ने सेंध लगाते हुए उसमें रखी अजवायन की बोरी चुरा ली। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
ित्रलोकसिंह पुत्र कृष्ण गुर्जर निवासी महला कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बाबा देवपुरी कोल्ड स्टोरेज पर उसकी अजवायन की 40 बोरी जो 90 हजार की थी रखी हुई थी। जब वह अजवायन की बोरी लेने शुक्रवार को कोल्ड स्टोरेज पहुंचा तो देखा कि बोरी गायब थी जिस पर पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।






Be First to Comment