ऑनलाइन टिकट पर 40 रु. तक ज्यादा देने पड़ सकते हैं ! New Delhi News

Rs 40 on online ticket May have to give more
नई दिल्ली | रेलवे का ऑनलाइन टिकट फिर महंगा होने जा रहा है। आईआरसीटीसी यात्रियों से बुकिंग के लिए सर्विस चार्ज लेना शुरू करेगा। आईआरसीटीसी ने इस संबंध में रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी है। इसके अनुसार स्लीपर क्लास के लिए 20 रु. और एसी क्लास के लिए 40 रु. सर्विस चार्ज वसूला जाएगा। नोटबंदी के बाद सरकार ने डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ाने के लिए नवंबर 2016 से अॉनलाइन टिकट बुक कराने पर सर्विस चार्ज खत्म कर दिया था। हालांकि इसकी समय सीमा जून 2017 तक तय की गई थी, लेकिन बार-बार इसकी समय सीमा बढ़ाई गई।
अब फिर आईआरसीटीसी ने इसे दोबारा शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी है।  रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बोर्ड ने सर्विस चार्ज फिर से लागू करने का फैसला लिया है, जल्द ही आईआरसीटीसी को स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। संभावना है कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग अगले माह से महंगी हो जाए।

अगले सप्ताह से यातायात नियम तोड़ने पर देना होगा बढ़ा हुआ जुर्माना  :  यातायात नियमों को तोड़ना अगले सप्ताह से लोगों की जेब पर बहुत भारी पड़ेगा। मोटर व्हीकल संशोधन बिल पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करने के बाद शुक्रवार को इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह बढ़ी हुई पेनाल्टी लेने के लिए सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को बढ़ा हुआ जुर्माना देना होगा।