
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के महावीर नगर शिवपुरी में एक बुजुर्ग ससुर को अपने ही दामाद पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। दामाद ने ससुर द्वारा खरीदे गए फ्लैट के रुपए अपने खाते से लगातार पार करता रहा और इस फ्लैट की किस्त जमा नहीं कराई। इस मामले की शिकायत पीड़ित ससुर ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मनरंजन कौर बत्रा पत्नी दिलीपसिंह बत्रा निवासी महावीर नगर शिवपुरी ने दिल्ली के सुपरटेक ग्रेटर नोएडा में एक फ्लैट जनवरी 2013 में बुक कराया था। जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए थे। जिस पर पीड़ित प्रतिमाह अपनी किस्त अपने दामाद राज सौरभ शर्मा पुत्र राजहंश शर्मा निवासी सीडी 52 सूजी 2 कौशांवी गाजियाबाद पर भरोसा कर शिवपुरी से उसके खाते में डला देते थे। बीते रोज जब फ्लैट की किस्त नहीं पहुंची तो कंपनी ने दिलीपसिंह बत्रा से संपर्क किया। जब कंपनी ने दिलीपसिंह से संपर्क किया और किस्त जमा करने की बात कही तो उन्होंने बताया कि वह माह उक्त रक अपने दामाद के खाते में जमा करवा देते हैं। इस हमें हर माह पैसे कंपनी को जमा कराने की कह रहा है। जिस पर कंपनी ने बताया कि अभी आपके 33 लाख 37 हजार 257 रुपए जमा हुए हैं। अभी आप पर 4 लाख 40 हजार 943 रुपए बकाया है। जिस पर पीड़ित ससुर ने अपने दामाद से संपर्क साधा तो वह गाली-गलौंज पर उतारू हो गया और ससुर को धमकी देने लगा। इस मामले की शिकायत पीड़ित ससुर ने सिटी कोतवाली में की जहां पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment