शिवपुरी। आरटीपीसीआर और रेपिड एंटीजन टेस्ट की कुल 955 रिपोर्ट में 344 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। एक दिन में पहली बार यह सबसे अधिक हैं। इनमें 328 शिवपुरी जिले, 5 आईटीबीपी करैरा, 6 केस 18वीं बटालियन, 4 आईटीबीपी और एक उत्तराखंड का शामिल है। कुल एक्टिव केस बढ़कर 2119 हो गए। जिले में अब तक कुल 9 हजार 293 संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को 180 मरीज ठीक हुए। अब तक कुल 7119 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हॉस्पिटल आइसोलेशन में 288 और आईसीयू में 87 मरीज भर्ती हैं। जबकि 35 अन्य मरीज भी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 1534 मरीज हैं। जिले में सैंपल टेस्ट की संख्या 99 हजार 997 हो गई है।
Be First to Comment