Press "Enter" to skip to content

सोन चिरैया अभ्यारण से मुक्त हुए 32 गाँव, बड़े संकट से जूझ रहे थे ग्रामीण

शिवपुरी। करैरा विधानसभा के नरवर ब्लॉक के अंतर्गत बाले 32 ग्रामों से राज्य सरकार ने सोन चिडिय़ा अभ्यारण हटा दिया गया है। विधानसभा के 32 ग्रामो जनता इस अभ्यारण की बजह से बहुत बड़े संकट से जूझ रही थी जमीन का स्थानांतरण, नामांतरण एवम आदि सुख सुविधायों से बंचित रहते थे। इस अभ्यारण को हटवाने का मुख्य श्रेय केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत को जाता है क्योंकि क्षेत्रीय जनता की अभ्यारण को हटवाने की मांग को  पूर्व विधायक बार बार केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवम मुख्यमंत्री के सामने रखते थे। कई बार क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर भोपाल और दिल्ली में भी पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत ने जनता को साथ ले जाकर ये अभ्यारण हटवाने की मांग मुख्यमंत्री एवम केंद्रीय मंत्री जी के सामने रखी जनता की मांग को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने बड़ी गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार में अटके पड़े इस अभ्यारण के मुददे को हटवाया केंद्र के बाद राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!