पति-पत्नि करैरा गए और चोरों ने ताले तोड़कर की 32 हजार की चोरी -shivpuri news

शिवपुरी। फक्कड़ कॉलोनी में रहने वाले कृष्णगोपाल पुत्र रामनाथ शाक्य अपनी पत्नि ऊषा शाक्य के साथ अपनी ससुराल करैरा गए और रात्रि में चोरों ने मौका ताड़कर उनके सूने घर को निशाना बना दिया। चोर फरियादी कृष्णगोपाल के मकान से 18 हजार रूपए के गहने और 14 हजार रुपए नकद ले चुरा ले गए। फरियादी ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली शिवपुरी में कीए लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं लगा है। 
फरियादी कृष्णगोपाल शाक्य के पिता रामनाथ शाक्य ने बताया कि चोरी की उक्त वारदात 15 और 16 जनवरी की रात्रि की है। 14 जनवरी को उनका पुत्र और पुत्रवधू करैरा गए और 16 जनवरी को उनके भाई कमलकिशोर ने बताया कि घर का ताला टूटा पड़ा है यह सुनकर वह जब शिवपुरी पहुंचे तो उन्होंने पाया कि चोर घर में से दो जोड़ी चांदी के पायल, चंादी की दो जोड़ी बिछुड़ी, चार चूड़ी चांदी की, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, सोने के टोक्स सहित कुल 18 हजार रूपए का सामान तथा 14 हजार रूपए नकद ले गए।