िशवपुरी। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू ने जनवरी सेशन 2019 के लिए ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कोर्स के एडमिशन की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। जनवरी 2019 सेशन के लिए 31 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। कोर्सेस के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों तरह से अप्लाई किया जा सकता है।
फ्लेबोटॉमी असिस्टेंस जैसे विषय पढ़ाएगा इग्नू : पुराने कोर्सेस के अलावा इग्नू में नए कोर्स भी शुरू किए गए हैं। इग्नू ने सर्टिफिकेट इन फ्लेबोटॉमी असिस्टेंस, सर्टिफिकेट इन जनरल ड्यूटी असिस्टेंस, सर्टिफिकेट इन जेरिएट्रिक केयर असिस्टेंस और सर्टिफिकेट इन होम हेल्थ असिस्टेंस की शुरुआत की है। कोर्सेज से जुड़े सिलेबस और डीटेल्स ऑफीशियल वेबसाइट www.ignou.ac.in पर अपलोड है।
शुरू किया ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल रू इग्नू ने इस बार ऑनलाइन एडमिशन के लिए पोर्टल onlineadmission.ignou.ac.in/admission भी शुरू किया है। पोर्टल पर स्टूडेंट्स सीट्स के अवेलेबिलिटी के हिसाब से अपने लिए सूटेबल और अबेलेवल कोर्स भी चेक कर सकते हैं।






Be First to Comment