शिवपुरी। भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा शस्त्र लायसेंस की जानकारी कंप्यूटर के माध्यम से भरने एवं मोनीटर करने के लिए एनडीएएल.एएलआईएस सॉफ्टवेयर बनाया है। समस्त लायसेंसधारी कलेक्ट्रेट शिवपुरी आर्म्स शाखा, में संपर्क स्थापित कर दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना यूआईएन नंबर लें। यूआईएन नंबर जारी करने की अंतिम तिथि 31 मार्च रहेगी।
एनडीएएल सॉफ्टवेयर के माध्यम से सभी शस्त्र लायसेंस के लिए एक यूनिक यूआईएन क्रमांक जारी करने का कार्य किया जा रहा है। 31 मार्च के बाद यूनिक यूआईएन क्रमांक नहीं होगा तो उनका शस्त्र लायसेंस रदद हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि एनडीएएल सॉफ्टवेयर के माध्यम से सभी शस्त्र लायसेंस धारकों को एक यूनिक यूआईएन क्रमांक जारी के अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 थी।





Be First to Comment