पिछोर|सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 30 दिसंबर रविवार को नि:शुल्क
नेत्र परीक्षण व लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजित किया जा रहा है। शिविर
की जानकारी देते हुए बीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने बताया है कि मप्र शासन
द्वारा अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में एक नि:शुल्क नेत्र
परीक्षण एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गुना
लायंस क्लब के द्वारा गुना के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा शिविर
में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों का परीक्षण करके आंखों के ऑपरेशन कर आंखों
में लेंस मुफ्त लगाए जाएंगे। नेत्र चिकित्सा सहायक एस के जैन द्वारा
क्षेत्रीय मरीजों से अपील की है कि नेत्र रोगों से पीड़ित समस्त नेत्र रोगी
अपनी आंखों की जांच करवाकर मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कराएं ।

Be First to Comment