शिवपुरी। म.प्र.मांटीकला बोर्ड भोपाल द्वारा वर्ष 2019-20 में प्रदेश में 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण तथा प्रदेश के बाहर 30 दिवसीय आवासीय कौशल उन्नयन प्रशिक्षण हेतु जिले के मांटीकला कामगारों एवं शिल्पियों से 30 मई 2019 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
सहायक संचालक हाथकरघा शिवपुरी ने बताया कि प्रशिक्षण हेतु आने-जाने का किराया, ठहरने, भोजन व्यवस्था तथा मजदूरी क्षतिपूर्ति निमयानुसार उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क है। विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रस्तुत करने हेतु आधारकार्ड, राशनकार्ड, फोटो सहित सहायक संचालक ग्रामोद्योग कार्यालय, जिला उद्योग केन्द्र परिसर शिवपुरी में संपर्क किया जा सकता है।



