क्षेत्रीय विधायक के पी सिंह कक्काजू चार दिवसीय क्षेत्र के दौरे पर 3 से

खनियांधाना :- खनियाधाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद सलीम खान एवं प्रवक्ता दिनेश कुमार झा के द्वारा बताया गया कि विधायक के पी सिंह कक्काजू अपने विधानसभा क्षेत्र में चार दिन के दौरे पर आ रहे है जिसमे दिनांक 3 अप्रैल 2019 बुधवार को पिछोर डाक बंगला पर आमजन सें भेंट करेंगें  4 अप्रैल 2019 गुरूवार को ग्राम भौंति मे आमजन सें भेंट करेंगें दिनॉक 5 अप्रैल 2019 शुक्रवार को खनियांधाना मे गायत्री मंदिर पर आमजन से भेंट करेंगें एवं दिनॉक  7 अप्रैल 2019 रविवार को बामौरकलॉ में आमजन से भेंट करेंगें