शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के टोडा गांव में शुक्रवार रात में चोरों ने एक धर को निशााना बनाते हुए घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि घर मालिक ने चोरों को वारदात को अंजाम देकर जाते हुए भी देखा है, परंतु वह डर के मारे कुछ नहीं कर सका। उसके बाद लोगों को जगाया तब तक चोर रफूचक्कर हो चुके थे।
फेरन रावत पुत्र रामलाल रावत निवासी टोडा अपने घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा था। फेरन के पिता बाड़े में सो रहे थे। तभी रात में लगभग 2 से 4 के बीच में पांच अज्ञात हथियार बंद बदमाश आए और घर के नीचे से कमरे का ताला तोड़कर घर में रखी 3 किलो चांदी, 2 तोला सोना और 40 हजार रुपए नकदी लेकर चलते बने।
इस दौरान फेरन की नींद खुल गई जिससे चोरों को जाते हुए अपनी आंखों से देखा। सभी आरोपित हथियारों से लेस थे, लेकिन फेरन डर गया और उसने चोरों को जाने दिया। उसके बाद ग्रामीणों को जगाया, परंतु जब तक ग्रामीण सक्रिय हो पाते तब तक चोर रफूचक्कर हो चुके थे। इस मामले में की पीड़ित युवक ने बैराड़ थाने में की। जहां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment