25 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे भाग
शिवपुरी। शिवपुरी में 64वीं राष्ट्रीय शालेय हेण्डबाॅल बालक एवं बालिका प्रतियोगिता 2 से 6 जनवरी तक हैप्पीडेज स्कूल शिवपुरी के खेल मैदानों पर आयोजित की जाएगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के लगभग 25 राज्यों के 19 वर्ष से कम आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि शिवपुरी जिला लगातार 20 वर्षों से राज्य स्तरीय हेण्डबाॅल प्रतियोगिता की मेजबानी करता आ रहा है। शासन ने 64वीं राष्ट्रीय हेण्डबाॅल प्रतियोगिता का शिवपुरी में आयोजन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 19 वर्ष से कम आयु के कक्षा 10वीं से लेकर 12वीं तक के 25 राज्यों के लगभग 800 छात्र-छात्राए भाग लेंगे।





Be First to Comment