शिवपुरी। जिले में नसबंदी शिविरों में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 2 जनवरी तक पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत विकासखंड सहित जिला चिकित्सालय में शिविर लगाकर चयनित हितग्राहियों के ऑपरेशन किए जाएंगे। इन शिविरों में आने वाले पुरुष हितग्राहियों को 3 हजार रुपए एवं प्रेरक को 400 रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एएल शर्मा ने बताया कि यह ऑपरेशन सरल एवं आसान है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती।



