जूआ खेलते हुए 29 जुआरी के पास से 8 बाइक सहित 4280 नगदी जप्त की

शिवपुरी। जुए के फडों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी राजेश हिंगणकर के निर्देश पर विभिन्ना थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई कर 29 जुआरियों को गिरफतार कर उनके कब्जे से 8 बाइक जप्त कर नगदी भी बरामद की।

खनियांधाना थाना प्रभारी दीनबंधू सिंह तोमर ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर दबोचा गया और मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 बाइक 4280 रूपए जप्त कर केस दर्ज किया गया। इसी प्रकार की नगदी जप्त कर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह से करैरा द्वारा 6, दिनारा द्वारा 3, बदरवास द्वारा 3 एवं सिरसौद द्वारा 2, आरोपियों को जुआ खेलते दबोचा गया।