शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत 31 दिसंबर को शाम के समय जुआ खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने नकदी व ताश की गड्डी जब्त की। मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कायमी कर ली है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला मंदिर के पास धोबी मोहल्ला में कुल लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची और वहां से दौजा पुत्र कल्लाराम रजक निवासी बड़ाबाजार, घनश्याम पुत्र सुंदरलाल रजक निवासी नीलगर चौराहा, प्रकाश पुत्र मुरारी रजक, घनश्याम पुत्र सुंदरलाल रजक, प्रकाश पुत्र मुरारी रजक, दाताराम पुत्र कोमल रजक निवासी राधारमण मंदिर के पास को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जुआरियों के पास से 2620 रुपए नकद व ताश की गड्डी जब्त की गई।






Be First to Comment