
शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या तोपे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर 26 जनवरी को राष्ट्रभावना से प्रेरित वंदे मातरम बोलो प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक करने जा रहा है जिसमें प्रतिभागी को दिए गए निश्चित फोन नं पर केवल अपने फोन से वंदे मातरम का उद्घोष करना है तथा कंप्यूटर द्वारा सम्मलित प्रतिभागियों में से प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार हेतु चयन किया जाएगा। गत वर्षों में इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से कई प्रतिभागी पुरस्कार प्राप्त कर चुके है। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सुरेश बंसल व नीरज जैन ने बताया कि फोन नं शीध्र ही प्रकाशित किए जाएंगे।






Be First to Comment