वंदे मातरम बोलो प्रतियोगिता 26 को-shivpuri News

शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर 26 जनवरी को राष्ट्रभावना से प्रेरित वंदे मातरम बोलो प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक करने जा रहा है जिसमें प्रतिभागी को दिए गए निश्चित फोन नंबर पर केवल अपने फोन से वंदे मातरम का उद्घोष करना है तथा कंप्यूटर द्वारा सम्मलित प्रतिभागियों में से प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। गत वर्षो में इस प्रतियोगिता में देश-विदेश से कई प्रतिभागी पुरस्कार प्राप्त कर चुके है। प्रतिभागी 9425788821, 9425788841, 9425788853, 9425788862, 7587688821 पर फोन कर सकते है।