सिकन्दरा बैरियल पर चल रही अवैध उगाही की रेटों में भारी इजाफा, 2500 वाला टोकन सिस्टम हुआ 5000 का | Dinara News
सुनील रजक दिनारा। सिकन्दरा बैरियल पर विवादों का होना अब आम बात हो चुकी है।वित्तीय वर्ष की वसूली के बाद अब चल रही अवैध उगाही की रेटों में भारी इजाफा हुआ है सूत्रों की माने तो बटौना के रूप में बटने वाली मिठाई की मिठास आला अधिकारियों को भा नही रही इसलिए रेटों में अब दोगुनी व्रद्धि की गई है।2500 में मिलने वाला टोकन अब 5200 पर आ गया है ताकि पूरे तंत्र में बैठे भृष्ट अधिकारियों को जाने वाली मिठाई की मिठास और बढ़ाई जा सके। सिकंदरा बैरियर पर अवैध वसूली करने वाले गुंडों द्वारा वाहन चालकों से लाठी-डंडों मारपीट करने की घटनाएं कई बार सुर्खियां बन चुकी हैं। वाहन चालक बताते हैं कि दिनारा अंतर्गत आने वाले सिकंदरा बैरियर पर गुंडाराज चलता है और प्राइवेट लोगों द्वारा खुलेआम वसूली कर रहे हें। आए-दिन यहां जमे गुंडे वाहन चालकों से मारपीट करते हैं। बावजूद इसके पुलिसिया कार्रवाई आज तक नहीं हुई। सिकंदरा बैरियर पर पर लंबे अरसे से वसूली की जा रही है। यहां गुंडों का इतना आतंक है कि वे शराब पीकर मनमानी रकम वसूलते हैं। अफसोस इस बात का कि इन गुंडों की दबंगई पर दिनारा पुलिस भी कार्रवाई करने से कतराती है। इसके चलते बैरियर वाले और वाहन चालक के बीच वाद-विवाद होता रहता है।