Press "Enter" to skip to content

25 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा

शिवपुरी-म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि संघ की 25 सूत्रीय मांगें विगत लंबे समय से लंबित पड़ी है इसमें राज्य सरकार द्वारा कर्मचारी हित में की गई घोषणाऐं या तो आधी अधूरी रही या फिर अफसरशाही के मकडज़ाल में फंसकर रह गई। शासन को समय-समय पर संघ के प्रांतीय निकाय द्वारा अनियमितताओं की ओर ध्यान आकृष्ट भी कराया गया किन्तु अपेक्षित परिणाम ना आने पर व्यथित होकर ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की पीड़ा से अवगत कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री को संबोधित 25 सूत्रीय मांग पत्र का वाचन संघ के जिलाध्यक्ष कपिल दुबे ने द्वारा और कलेक्टर को अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में अजय जैन, मनोज गुप्ता, दिनेश शर्मा, महेश महाकाल, अंगद सिंह, केदार शर्मा, कमलेश गुप्ता, पुरूषोत्तम शर्मा, जगदंबा सहाय, मनोज भार्गव, प्रमोद कटारे, राजेन्द्र पिपलौदा, अनिल निगम, राजीव श्रीवास्तव, नीरज सड़ैया, नरेन्द्र अग्रवाल, संतोष व्यास, सीपी दुबे, रामस्वरूप भार्गव, एम.एम.श्रीवास्तव, हरिशंकर दुबे, अरूण अध्वर्यु, सी.एस.ठाकुर, सलामत खान, दीपक तिवारी, मुकेश यादव, जितेन्द्र चौधरी, विजय कुमार मोतिया, बृजकिशोर उपाध्याय, दीपक बाथम, ररवि मिश्रा, कालीचरण झा, हरिओम केवट, बाबूलाल मेहते, शंभू सिंह व अनिल मालवरिया आदि शामिल है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!