Press "Enter" to skip to content

फॉलोअप- 25 साल के प्रेमी की मौत के बाद 42 की प्रेमिका व उसके परिजन गायब

महिला ने घर से भागकर पड़ोसी के साथ रचाया विवाह
शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भानगढ़ में रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला ने अपने घर के सामने रहने वाले 25 वर्षीय बंटी धाकड़ से भागकर ग्वालियर में शादी की थी। बंटी की मौत के बाद पुलिस संदिग्धों को तलाशने में जुट गई है। घटना के बाद से महिला का कोई अता पता नहीं लगा रहा है, वहीं महिला के परिजन भी घर से गायब हैं। सुभाषपुरा थाना प्रभारी द्वारा गांव में पूछताछ की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। संबंधितों के मोबाइल नंबर लगाए और रिश्तेदारोंं से भी संपर्क किया। महिला का सुराग नहीं लगने और परिजनों के घर से गायब होने से युवक की मौत का मामला और भी गहरा गया है। जबकि युवक के परिजन बंटी धाकड़ की मौत को हत्या बताकर महिला के परिजनों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। वहीं सूत्रों के मुताबिक महिला के परिजन राजनीतिक लोगों का सहारा लेकर पलिु स कार्रवाई से बचने की कोशिश में लगे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!