Press "Enter" to skip to content

प्री-बोर्ड परीक्षा 25 को होगी खत्म, 3 दिन बाद बोर्ड परीक्षा शुरू-SHIVPURI NEWS

िशवपुरी। पहले विधानसभा चुनावों में शिक्षकों की ड्यूटी के के चलते स्कूलों की पढ़ाई
प्रभावित हुई, अब विद्यार्थियों के एग्जाम पर भी इसका असर पड़ता दिख रहा
है। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की 10वीं-12वीं की जो बोर्ड परीक्षाएं 2
फरवरी से शुरू होना थीं, अब वह 11 फरवरी से कराई जा रही हैं। 10वीं की
परीक्षा 20 फरवरी तक चलेंगी, जबकि 12वीं की 25 फरवरी तक। जबकि वार्षिक
परीक्षा 1 और 2 मार्च से शुरू होना है। ऐसे में विद्यार्थियों को मुख्य

ये है परीक्षा का शेड्यूल:10वीं का शेड्यूल : इसमें 11 फरवरी को गणित,
12 फरवरी को विशिष्ट भाषा, 13 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 14 फरवरी को
द्वितीय व तृतीय भाषा, 15 फरवरी को तृतीय भाषा, संस्कृत, उर्दू, 16 फरवरी
को विज्ञान, 18 फरवरी को अंग्रेजी एवं 20 फरवरी को एनएसक्यूएफ की परीक्षा
होगी।

12 वीं का शेड्यूल : इसमें 11 फरवरी को इतिहास, 12 फरवरी को विशिष्ट
भाषा हिंदी, 13 फरवरी को द्वितीय भाषा सामान्य, 14 फरवरी को अर्थशास्त्र,
15 फरवरी को जीवविज्ञान, 16 फरवरी को राजनीति शास्त्र, 18 फरवरी को भूगोल,
20 फरवरी को समाजशास्त्र, 21 फरवरी को विशिष्ट भाषा अंग्रेजी, 22 फरवरी को
बायोटेक्नोलॉजी, 23 फरवरी को उच्च गणित एवं 25 फरवरी को विशिष्ट भाषा
संस्कृत एवं उर्दू की परीक्षा होगी।

ऑनलाइन आएंगे पेपर, 10वीं का पेपर दोपहर 1 तो 12वीं का सुबह 9 बजे से:
प्री-बोर्ड परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को ऑनलाइन ही स्कूलों में पहुंचाया
जाएगा। जिसके लिए बोर्ड एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य के लॉगइन आईडी पर
प्रश्न-पत्र को भेजा जाएगा। एमपी बोर्ड की ओर से स्कूल प्राचार्यों को
निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा के दौरान पूरी सावधानी बरतें। इसका टाइम
टेबल भी एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। जिसके हिसाब से
कक्षा 10वीं की परीक्षा दोपहर 1 से 4 बजे तक होंगी। जबकि कक्षा 12वीं की
परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। परीक्षाएं सही समय पर संचालित हों, इसको
लेकर भी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा की तैयारी करने को ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा। इतना ही नहीं शिक्षक
भी परीक्षाओं के आयोजन और फिर कॉपियों के मूल्यांकन में उलझ जाएंगे, ऐसे
में वे भी विद्यार्थियों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। गौरतलब है कि 12
फरवरी से 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा भी साथ में ही हो रही है, ऐसे
में शिक्षकों के पास समय बिल्कुल भी नहीं बचेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!