Press "Enter" to skip to content

25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

शिवपुरी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला मुख्यालय व मतदान केंद्र स्तर पर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मतदान केंद्र के अंतर्गत नवीन रजिस्टर्ड मतदाताओं को स्लोगन के साथ पहचान पत्र दिए जाएगें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुग्रह पी ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुरी को निर्देश दिए है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के लिए सभी बूथ लेवल ऑफिसर, बीएलओ को आवश्यक सुविधाएं, प्रशिक्षण जानकारी दी जाए तथा युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं तथा स्वीप पाटनर्स, पंचायत, शैक्षणिक संस्थानों, मीडिया आदि की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। मतदाताओं को जागरुकता एवं मतदाता सूची में वोटर रजिस्ट्रेशन अधिकाधिक किए जाने के संबंध में विभिन्न कार्रवाई की जाना आवश्यक है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!