िशवपुरी। जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद 24 जनवरी को सुबह 9 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में आयोजित की जाएगी। जिसमें वाकइन इन्टरव्यू के माध्यम से चयनित 50 युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। युवा संसद के नोडल अधिकारी के रूप में एनएसएस के जिला संगठक डाॅ. एसएस खंडेलवाल रहेंगे।
जिला युवा समन्वयक विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में नेहरू युवा केंद्र व राष्ट्रीय युवा योजना के संयुक्त निदेशन में चयनित 50 युवा प्रतिभागी जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद में प्रतिभागिता करेंगे। जिसमें 1 मिनिट से 1:30 मिनिट तक युवा संसद में निर्धारित विषय सामाजिक, आर्थिक सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, नागरिकों के जीवन स्तर को बढ़ाना, शुन्य सहिष्णुता नीति के माध्यम से भ्रष्टाचार को हटाना आदि पर अपने विचार व्यक्त करने होंगे व निर्णायक जूरी द्वारा कुल 4 युवा प्रतिभागियों का चयन कर राज्य स्तर के लिए भेजा जाएगा। वाक इन इन्टरव्यू में चयनित प्रतिभागियों से अपील है कि वह निर्धारित 24 जनवरी को सुबह 9 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय में उपस्थित होकर जिला स्तरीय युवा संसद में भाग लें।





Be First to Comment