शिवपुरी। जिला पंचायत में पंचायत सचिव के पदपर काम करने वाले लोगों की असमय मौत हो जाने के बाद उनके परिजन अनुकंपा
नियुक्ति के लिए एक साल से भी अधिक समय से भटक रहे हैं। उन्हें आज तक
अनुकंपा नियुक्ति तक नहीं दी गई है, जिससे इन युवाओं के परिवारों के सामने
रोजी रोटी का संकट खडा हो गया। युवाओं का कहना है कि वह एक साल से भी अधिक
समय से अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक नियुक्ति
नहीं दी गई है। युवाओं का कहना है कि आरक्षण के फेर मे उनकी नियुक्ति को
अटकाए हुए हैं। अधिकारी और उनके परिवारों के सामने अब रोजी रोटी का संकट
खडा हो गया है।
यह 24 युवा भटक रहे अनुकंपा नियुक्ति के लिए
जिन 24 युवाओं को
अनुकंपा नियुक्ति दी जानी है उनमें अक्षय श्रीवास्तव, विशालसिंह रघ्ुवंशी,
राधिका रघुवंशी, रामवीर सिंह लोधी, कल्लू लोधी, दीपक दुबे, सतेन्द्र
रघुवंशी, बलवीर सिंह यादव, पवन भदौरिया, अंकित श्रीवास्तव, ललिताबाई, मोहन
नामदेव, राजेश रावत, कल्याणसिंह धाकड, सुनील कुशवाह, अनिल यादव, लोकेन्द्र
यादव, आशीष शर्मा, भगवानदास कुशवाह शामिल हैं जिन्होंने एक साल पहले आवेदन
सहित समस्त दस्तावेज जिला पंचायत को उपलब्ध करा दिए लेकिन आज तक इनकी
नियुक्ति नहीं हो सकी है।




