Press "Enter" to skip to content

24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म, 6 माह बाद दर्ज कराई एफआईआर

शिवपुरी। थाना क्षेत्र के तहत करैरा में एक 24 वर्षीय युवती के साथ भौंती क्षेत्र के रहने वाल राजेंद्र जोशी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में युवती ने 6 माह बाद केस दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 17 मार्च को वह घर पर अकेली थी तभी भौंती के रहने वाला राजेंद्र जोशी शाम के समय उसके घर आ गया और उसे जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित वहां से भाग गया। डर के कारण युवती ने यह बात किसी को भी नहीं बताई, लेकिन आरोपित युवती को फिर से परेशान करने लगा, जिससे उसने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!