शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में थाना करैरा, कोतवाली, सुभाषपुरा, कोलारस द्वारा जुआ के फड़ों पर कार्यवाही कर पांच प्रकरणों में 24 आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से 34950 रू की नगदी एवं ताश की गड्डियॉं जप्त की।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम डेनडा, करेरा मैं कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं मुखबीर सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कवर को आदेश किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावे पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी करैरा रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करेरा निरीक्षक अजय भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक नितेश जैन आरक्षक प्रहलाद ,अनिल ,मोहन, भोला, सत्येंद्र यादव एवं आरक्षक नीरज सिंह द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर बमुश्किल पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अविनाश मिश्रा ,मनीष शर्मा, पंकज जोशी ,आशीष पांडे एवं सतीश धोबी निवासी गण करैरा का होना बताया जिनके कब्जे से कुल 20760 रू एवं एक ताश की गड्डी जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में जुआरियों के धरपकड़ में करैरा थाना क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 06 से पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी शानू पुत्र कल्लू शाह उम्र 37 साल,राजू पुत्र गोपी अहिरवार उम्र 28 साल,बंटी पुत्र बाबूलाला केवट उम्र 31 साल, मनोज पुत्र रामकिशन अहिरवार उम्र 31 साल,अमजद पुत्र अजीम उद्दीन खांन उम्र 26 साल, मनोज पुत्र पातीराम अहिरवार उम्र 21 साल,अनिल पुत्र कैलाश अहिरवार उम्र 33 साल निवासीगण वार्ड 6 करैरा को जुआ खेलते हुए दबोचा गया।
थाना कोतवाली द्वारा आरोपी सेण्ट चार्ल्स स्कूल के पीछे खेतों में से आरोपी नंदू राठौर पुत्र माखन राठौर, मोहन कुशवाह पुत्र बाबू कुशवाह निवासी गण मनियर शिवपुरी, महेश बग्रवाल पुत्र लाल अग्रवाल निवासी पोहरी वायपास शिवपुरी को जुआ खेलते दबोचा गया।
थाना सुभाषपुरा द्वारा ग्राम गुरावल से आरोपी असफाक पुत्र शहजाद खान उम्र 28 साल निवासी मोहना,हकीम पुत्र चप्पा पुत्र गब्बर खान उम्र 30 साल निवासी डाडा मौहल्ला मोहना,सज्जन पुत्र चप्पा उर्फ गब्बर उम्र 25 साल निवासी डाडा मौहल्ला मोहना,.सज्जन पुत्र शौकत अली उम्र 34 साल निवासी पठान मौैहल्ला मोहना को हारजीत का दाव खेलते हुए पकड़ा गया।
थाना कोलारस द्वारा सेसई सड़क से आरोपी धीरज गोस्वामी, रवि बाथम, करणसिह जाटव, कालू कुशवाह, भारत यादव निवासीगण सेसई सड़क को जुआ खेलते दबोचा गया।
जुए के फड़ों पर छापामार कार्रवाई कर 24 जुआरियों से 34 हजार किए जब्त
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News






Be First to Comment