Press "Enter" to skip to content

कोतवाली पुलिस ने पकड़ी 21 हजार की शराब

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति पोहरी बस स्टैण्ड रेल्वे क्रोसिंग के पास अवैध शराब की पेटियां लेकर बेचने की फिराक में कहीं ले जाने के लिए खड़ा है मुखबिर सूचना पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी सुरेशचंद दोहरे के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. विनय कुमार शर्मा के नेत्रृत्व में पुलिस टीम  उनि. शिवनाथ सिंह सिकरवार, आर. जागेश, आर.विजय, आर. देवेन्द्र, आर.राघवेन्द्र के द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान एक व्यक्ति पोहरी बस स्टैण्ड रेल्वे क्रोसिंग के पास मुखबिर द्वारा बताए हुलिए में दिखा संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगा बाद आरोपीं को घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सौरव पिता शंकरलाल निवासी खुड़ा, थाना कोतवाली का होना बताया , जिसके कब्जे से 06 पेटी अवैध शराब (कुल 54 बल्क लीटर) कीमती लगभग 21000 रूपये की जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधाीक्षक द्वारा पूरी पुलिस टीम को बधाई दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!