करैरा के आंनद सागर पर दौड़ प्रतियोगिता
करैरा। करैरा नगर से तीन किलो मीटर दूर स्थित आनंद सागर धाम पर आनंद सागर युवा कमेटी के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर शनिवार सुबह 12 जनवरी को सुबह 8 बजे 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार अंगदसिंह यादव ने 21 सौ रुपए का जीता। वहीं ििद्वतीय पुरस्कार गोलू यादव ने 11 सौ रुपए का जीता, तृतीय पुरस्कार मोनू पाठक ने 551 रुपए का जीता। इस दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतने वाले अंगदसिंह यादव को पुरस्कार 21 सौ नकद देवेंद्र सिंह गुर्जर उपसेनानी आईटीबीपी के द्वारा दिया गया। प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव नवाव बैसले ने बताया कि कि राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर पहली बार यह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह गुर्जर उपसेनानी, जिलापंचायत सदस्य सतीश फौजी, हिरोज खान, रामवरन सिंह गुर्जर, चेतन दुवे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।






Be First to Comment