खनियांधाना। नगर में नेमिनाथ दिगंबर जैन नया मंदिर ट्रस्ट्रांतर्गत श्री नंदीश्वर स्वास्थ्य सेवा समिति के सहयोग से सदगुरू संकल्प नेत्र चिकित्सालय आनंदपुर लटेरी जिला विदिशा द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन 20 जनवरी रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किए जांएगे। जिसकी जांच चेतनबाग में की जाएंगी।
शिविर का आयोजन बहिन गजारा बाई, कपूरचंद वत्सल, अक्षय कुमार, अरुण कुमार, अरविंद, सम्यक, अंक्षाश, अभिनव द्वारा करवाया जा रहा है। जिसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य मरीजों को इसी दिन वाहन द्वारा आनंदपुर लटेरी ले जाकर निरूशुल्क ऑपरेशन लेंस सहित किया जाएगा तथा वापिस चेतनबाग छोड़ा जाएगा। इसके अलावा मरीजों को ये सुविधाएं दी जाएंगी। जिसमें ऑपरेशन थियेटर, फेको मशीन द्वारा बिना टांके का ऑपरेशनए भर्ती मरीजों को नि:शुल्क चश्मा, भोजन, विस्तर की सुविधा प्रदान की जाएगी।



