Press "Enter" to skip to content

करैरा जेलर दिलीप नायक लखनऊ में हुए अटल सम्मान 2018 से सम्मानित

करैरा। भारतरत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लखनऊ में आर्यन एम फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा “अवध की शाम अटल के नाम” एक भव्य कार्यक्रम में ‘अटल जयंती सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया जिसमें देश की विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। जेल में किए गए सुधारात्मक कार्यों के साथ ही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करने एवं अपने गीतों के माध्यम से समाज को जागरूक कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले करैरा जेलर दिलीप नायक को इसी आयोजन में “अटल सम्मान 2018” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देश भर से आए समाजसेवी, फिल्मी कलाकार, हाईकोर्ट रिटायर्ड जज, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु सम्मिलित हुए।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह ही जेलर नायक चंडीगढ़ में ‘राष्ट्रीय मानवता पुरुस्कार 2018’ से सम्मानित हो चुके हैं। वास्तव में जेलर नायक द्वारा करैरा जेल में प्रशंसनीय कार्य कर एवं सामाजिक कार्यों से करैरा में ईमानदार और समाजसेवी लोकप्रिय अधिकारी के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है एवं करैरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी है। जेलर नायक ‘अटल सम्मान’ से सम्मानित होने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं एवं करैरा में हर्ष व्याप्त है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!