Press "Enter" to skip to content

मां राज राजेश्वरी समिति का गुर्दा रोग चिकित्सा शिविर 20 को

मेडीकल काॅलेज झाॅसी के डाॅ. एनएस सेंगर करेगें मरीजों का उपचार 
शिवपुरी। समाज सेवा एवं धार्मिक संस्था मां राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति, शिवपुरी द्वारा आयोजित अपने निःशुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रंृखला में 62 वें शिविर के रूप में निःशुल्क गुर्दा रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन आगामी रविवार 20 जनवरी को किया जा रहा है। 
समिति अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एवं सचिव गोविन्दसिंह सेंगर ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया, कि मां राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति द्वारा 20 जनवरी को निःशुल्क गुर्दा रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थानीय नगर पालिका परिषद् भवन शिवपुरी में किया जा रहा है। शिविर में रोगियों की चिकित्सा हेतु बुंदेलखंड एवं ग्वालियर किडनी रोग चिकित्सक, महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल काॅलेज झांसी में गुर्दारोग एवं मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पैरामेडीकल काॅलेज झांसी के डायरेक्टर डाॅ. नरेन्द्रसिंह सेंगर अपनी टीम के साथ आ रहे है। 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक नगरपालिका परिषद् भवन में डाॅ. एनएस सेंगर अपनी टीम के साथ रोगियों का परीक्षण एवं उपचार करेंगे। इसके पूर्व केवल 200 रोगियों का पंजीयन 20 जनवरी को ही सुबह 9 बजे से 11 बजे तक शिविर स्थल नगर पालिका परिषद् भवन पर किया जाएगा। शिविर में मरीजों की जांच एवं उपचार पंजीयन क्रमानुसार ही किया जाएगा। 
शिविर में अधिक या कम ब्लड प्रेशर, गुर्दा में सूजन, पेशाब में खून आना, भूख कम लगना, उल्टी आना, गुर्दा फेल होना, खून की कमी, पेशाब कम या अधिक आना, रूक-रूक कर आना, घबराहट होना इत्यादि रोगों के रोगियों की जांच एवं उपचार डाॅ. एनएस सेंगर अपनी टीम के साथ करेंगे। समिति के रामशरण अग्रवाल, डाॅ. मैथिलीशरण मिश्र, अमन गोयल, कृष्णदेव गुप्ता, मुन्ना बाबू गोयल, आलोक गोयल, रमन अग्रवाल, धर्मेन्द्र जैन, सुशील गोयल, हरीओम गर्ग, कपिल सहगल, गोपालदास बंसल, लक्ष्मण वर्मा, देवेन्द्र मित्तल, धनीराम सैन, दिलीप जैन, अन्वेष सोनी, विष्णु बसंल (चाय वाले), विष्णु सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, विष्णु खण्डेवाल, देवकीनन्दन शर्मा, गोपालदास अग्रवाल, राजकुमार बिंदल आदि ने गुर्दा रोग के रोगियों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर डाॅ. एनएस सेंगर की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!