Press "Enter" to skip to content

20 हजार की रिश्वत का वीडियो वायरल, फरियादी की शिकायत पर नहीं हो रही कार्रवाई / Shivpuri News

एसआई प्रियंका जैन पर घुस लेने का लगाया आरोप, साक्ष्य भी किये पेश

शिवपुरी।। शिवपुरी के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से मामला निकल कर सामने आया है जिसमें फरयादी की पत्नी की गुमसुदगी के आवेदन पर पत्नी को ढूंढने के लिए आनेजाने के खर्चे के नाम पर दो किस्तों में बीस हजार रुपये की मांग की जो फरियादी ने दिए भी परन्तु अब लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शिकायतकर्ता उदय भूषण सिंह पुत्र केवी सिंह निवासी मनियर बाईपास ने बताया कि मेरी पत्नी 5 अगस्त को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और मैं उस दिन शिवपुरी में नहीं था मैंने शाम को आकर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद मैंने कई बार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को भी इस मामले में कार्रवाई करने के लिए अपनी ओर से शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल जी के कई बार कहने के बाद भी सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बादाम सिंह यादव ने कोई कार्यवाही नहीं की इसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा ₹20000 आने-जाने के खर्चे को बता कर ले लिए साथ ही इस मामले की जांच अधिकारी प्रियंका जैन नए अपने किसी परिचित के घर मुझे मिलने को बुलाया जहां उन्होंने मुझसे लेन-देन की बात कही जिसमें दस हजार रुपये पहली ले लिए जिसके बाद दस हजार रुपये बाद में देने की बात कही उक्त राशि मेरे द्वारा दी भी गई जिसकी शिकायत मेरे द्वारा आला अधिकारियों से की है लेकिन अब तक इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।

वहारहाल देखना होगा कि शिकायतकर्ता के आवेदन और शाक्षयों के आधार पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी भ्रष्ट पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करते है या फिर लेनदेन का यह चलन बादस्तूर ऐसे ही चलता रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!