Press "Enter" to skip to content

मतगणना कार्य हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों का द्वितीय प्रशिक्षण 20 मई को | Shivpuri News

शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत मतगणना कार्य हेतु नियुक्त किए गए मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, अतिरिक्त गणना सहायकों को द्वितीय प्रशिक्षण 20 मई 2019 को प्रातः 12 बजे से दोपहर 02 बजे एवं दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक दो पालियों में शा.उमावि क्रमांक-02 शिवपुरी में प्रदाय किया जाएगा। जबकि विधानसभावार प्रशिक्षण 22 मई 2019 को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।  
लोकसभा निर्वाचन 2019 के नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) ने जिले के कार्यालय प्रमुख, शाखा प्रबंधक एवं प्राचार्य को निर्देश दिए है कि आपके अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को 20 मई 2019 को आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण में भेजना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार 22 मई को विधानसभा निर्धारित कर ड्यूटी आदेश का वितरण एवं मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु फोटो परिचय पत्र प्राप्त करने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-दो शिवपुरी में गणना पर्यवेक्षक एवं सहायक दोपहर 12 बजे एवं माईक्रो आॅब्जर्वर को अपराह्न 03 बजे से भेजना सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण दिए जाने हेतु नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स में सहा.प्राध्यापक श्री एम.एस.हिडोलिया, प्राध्यापक श्री पवन कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य श्री विनय बहरे, सहा.प्राध्यापक श्री बी.के.जैन, सहा.प्राध्यापक प्रो.गुलाब सिंह, प्रो.महेन्द्र कुमार, प्रो.राकेश शाक्य, प्रो.अरविंद शर्मा, प्राचार्य श्री मनोज कुमार निगम, सहा.प्राध्यापक प्रो.मनोज जैन, श्री एस.एस.मौर्य, डाॅ.पुनीत कुमार, प्रो.बी.एस.जयन्त, प्रो.प्रमोद चिडार शामिल है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!