
शिवपुरी। ग्राम सुनारी के कियोस्क संचालक जसराम पुत्र भूपत सिंह कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड 1 नरवर के साथ 31 जुलाई 2018 को नैनागिर तिराहे पर दो बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर 2.25 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस द्वारा केस दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को 31 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। तत्काल 90 हजार रुपए बरामद करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया। आरोपी सुधीश तिवारी 5 हजार, शिवम चौबे से 6 हजार रुपए और आरोपी बसंत पुत्र शोभाराम पाल से 9 हजार रुपए और बरामद कर लिए हैं। अभी तक कुल 1 लाख 10 हजार रुपए पुलिस बरामद कर चुकी है। आरोपी 1 लाख 15 हजार रुपए खर्च दिए हैं।






Be First to Comment