Press "Enter" to skip to content

विधानसभा चुनाव खर्च ब्यौरा : सिद्धार्थ 20 लाख 39 हजार खर्च करके भी हार गए चुनाव

शिवपुरी। चुनाव आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 28 लाख रुपए कर दी। चुनाव खर्च पर नजर रखने के लिए प्रशासन द्वारा विधानसभा से लेकर जिला स्तर तक निगरानी के लिए समितियां बनाई गईं। जिन्होंने वीडियो रिकार्डिंग और अन्य साधनों के जरिए निर्धारित दरों के आधार पर खर्च जोड़ा। वहीं अंतिम तारीख 10 जनवरी को जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने भी अपना अंतिम खर्च का लेखा प्रस्तुत कर दिया है। शिवपुरी विधानसभा सीट पर एकतरफा जीत हासिल करने वाली यशोधरा राजे सिंधिया ने जहां 29 हजार मतों से विजय हासिल की और कुल मिलाकर चुनाव में 19 लाख 53 हजार 257 रुपए खर्च किया जाना बताया है। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे कांग्रेस के प्रत्याशी सिद्धार्थ लढा 20 लाख 39 हजार 204 रुपए खर्च करने के बावजूद चुनाव हार गए।
हारे प्रहलाद व कैलाश ने खर्च किए 11 व 12 लाखए जीते सुरेश ने 21 लाख
इधर पोहरी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के बीच करीब 10 हजार मतों से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के सुरेश रांठखेडा ने जहां 21 लाख 43 हजार 840 रुपए खर्च किया जाना बताया है तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे भाजपा के प्रहलाद भारती व बसपा के कैलाश कुशवाह ने उनसे करीब आधी राशि खर्च करना बताया है। प्रहलाद ने 11 लाख 28 हजार 200 रुपए चुनावी खर्च का लेखा जोखा प्रस्तुत किया है तो वहीं कैलाश कुशवाह ने 12 लाख 7 हजार 407 रुपए खर्च किए हैं।
निगरानी टीम के खर्चे से सबका खर्चा ज्यादा
सभी प्रत्याशियों ने जिला व्यय निरीक्षण समिति को जो चुनावी खर्च सौंपा है। उसके साथ खर्च के बिल व वाउचर भी प्रस्तुत किए हैं। इन सभी के खर्चे मान्य होना तय हैए क्योंकि निगरानी टीम ने विभिन्ना फुटेज व निरीक्षण के आधार पर प्रत्याशियों का जो खर्च आकलित किया था। प्रत्याशियों ने उससे अधिक ही खर्च अपने व्यय लेखे में बताया है।
निर्धारित खर्च सीमा से 75 फीसदी के भीतर सारे प्रत्याशियों का खर्चा
हैरानी की बात यह है कि दिए गए खर्चे के अनुसार जिले में किसी भी प्रत्याशी ने चुनाव आयोग द्वारा निरधारित 28 लाख की खर्च सीमा के नजदीक खर्च करना तो छोड़िए इस सीमा से 75 फीसदी राशि खर्च करने वाले भी दो तीन प्रत्याशी ही हैंए जबकि 70 फीसदी प्रत्याशियों ने निरधारित सीमा से 50 फीसदी से भी कम खर्च किया जाना बताया है। जिले में सबसे ज्यादा 21 लाख 43 हजार पोहरी से जीते सुरेश राठखेड़ा ने तो दूसरे नंबर पर शिवपुरी से हारे सिद्धार्थ लढा ने 20 लाख 39 हजार रुपए खर्च करना बताया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!