शिवपुरी-अखिल भारतीय ग्वाल महासभा का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 2 जून को भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा में स्थान श्रीकृष्ण गीता भवन, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग, खंम्बा नं.20 गोवर्धन मथुरा में प्रात: 9 बजे से आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल ने बताया कि अखिल भारतीय ग्वाल महासभा अपने राष्ट्रीय एजेण्डे को लेकर संपूर्ण भारत भर में कार्यरत है और अपने इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति को लेकर द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेश का आयोजन मथुरा में किया गया है। जिसमें ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय संयोजक आर.के.हांस, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल, सह संयोजक धर्मपाल सागर, प्रधान महासचिव सुन्दर ग्वाला, कोषाध्यक्ष संतोष ग्वाल गुना, महासचिव संजीव हिन्नवार, प्रवक्ता राजू ग्वाल, राष्ट्रीय उपा.राजेन्द्र ग्वाल, सचिव धनीराम ग्वाल, युवा इकाई राष्ट्रीय अध्यक्ष यश ग्वाल, उ.प्र.अध्यक्ष सूरज प्रसाद, मप्र युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम सरकार, उप्र युवा अध्यक्ष अरविन्द ग्वाला आदि सहित राष्ट्र भर के ग्वाल महासभा के पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक व तहसील स्तर के ग्वाल महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण इस अधिवेश में शामिल होंगें। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में ग्वाल महासभा के सम्मानितजनों से इस अधिवेश में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।
इन बिन्दुओं को लेकर हो रहा राष्ट्रीय अधिवेशन
अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रिय एजेंडे पर कार्य करना
अ.भा.ग्वाल महासभा का सम्पूर्ण देश भर में जिलाए ब्लॉक स्तर पर सक्रिय रूप से संगठन तैयार करना
शिक्षा को बढ़ावा देना
सामाजिक, समता, संस्कार को बढ़ावा देना
समाज के प्रतिभावान प्रतिभाओं को सम्मानित करना
प्रगतिशील समाज की स्थापना कर योगदान देना
ग्वाल महासभा को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
ग्वाल समाज के गरीबए निर्धन वर्ग को संबल प्रदान करना
इंदौर, दिल्ली, भोपाल आदि जैसे बड़े शहरों में ग्वाल महासभा के सामूहिक भवन की स्थापना करना
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना
व्यसन मुक्त समाज की स्थापना करना
ग्वाल महासभा का हरेक जिला, ब्लॉक व तहसील स्तर पर गठन करना
संगठित ग्वाल समाज की परिकल्पना को साकार करना
समाज को प्रगतिशील, आत्मनिर्भर बनाना





Be First to Comment