शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला बैठक शनिवार 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे मुदगल भवन पीएस रेसीडेंसी के सामने गुना संसदीय क्षेत्र प्रभारी महेंद्रसिंह यादव, ग्वालियर लोकसभा विस्तारक देवेंद्र भार्गव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के मार्गदर्शन में रखी गई है
इस जिला बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, आगामी लोकसभा कार्यक्रम प्रभारी, समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मोर्चा प्रभारी अपेक्षित रहेंगे।



