शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों के लिए मीजल्स और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियांे से बचाव के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम मीजल्स रूबेला अभियान के तहत जिले के 8 विकासखंडों में कुल 2 लाख 42 हजार 105 बच्चों को मीजल्स, रूबेला का टीका (वैक्सीन) लगाया गया।
सीएमएचओ डाॅ. एएल शर्मा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों पर मीजल्स, रूबेला का टीकाकरण विकासखण्ड वार किया गया। विकासखंड बदरवास में 25097, करैरा में 25176, खनियांधाना में 28838, कोलारस में 22796, नरवर में 23636, पिछोर में 24023, पोहरी में 31005, सतनवाड़ा में 21125 एवं शिवपुरी शहरी क्षेत्र में 23420 बच्चों का टीकाकरण किया गया।





Be First to Comment