Press "Enter" to skip to content

2 सितम्बर को आयोजित होगा प्रोफ़ेसर सिकरवार स्मृति सम्मान समारोह

शिवपुरी। शिक्षाविद प्रो. सर चंद्रपाल सिंह सिकरवार की जयंती पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला डॉ. चंद्रपाल सिंह सिकरवार स्मृति सम्मान समारोह अब 02 सितम्बर को आयोजित होगा। आयोजन समिति द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया है कि उक्त सम्मान समारोह प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 20 अगस्त को प्रोफेसर सिकरवार की जयंती के अवसर पर आयोजित होना प्रस्तावित थाए किन्तु पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के दुखद निधन से हुई राष्ट्रीय क्षति एवं 7 दिवस के राष्ट्रीय शोक के चलते उक्त कार्यक्रम को 20 अगस्त से स्थगित कर दिया गया है। अब उक्त सम्मान.समारोह सादगीपूर्ण तरीके से 02 सितम्बर रविवार को सांय 04:00 बजे पी.एस. रेसीडेंसी बाईपास रोड पर आयोजित होगा।  गौरतलब है कि शासकीय पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में पदस्थ रहकर 40 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में एकनिष्ठ समर्पित जीवन जीने वाले और अंचल के विद्यार्थियों का भविष्य संवारने के लिए जीवन भर उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान करने वाले महान शिक्षाविद प्रोफ़ेसर सिकरवार की जयंती के अवसर पर यह सम्मान समारोह वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष आयोजित होता है। इस आयोजन में समाज में शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अहर्निश उत्कृष्ट सेवा.कार्य करने वाले व्यक्तित्व या संस्था का सम्मान किया जाता है। आयोजन समिति ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से 02 सितम्बर को सांय 04.00 बजे समारोह में सम्मिलित होने का आव्हान किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!