शिवपुरी- सर्व सेन समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन आज पोहरी बस स्टैण्ड के समीप स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के रिक्त स्थान पर आयोजित होने जा रहा है। इस विवाह सम्मेलन में सर्व सेन समाज के 19 नव दाम्पत्य जोड़े अपने वैवाहिक जीवन की शुरूआत करने दाम्पत्य सूत्र में बंधेगें। सर्व सेन समाज के जिलाध्यक्ष रामकिशन द्वारा बताया गया कि समाज में फिजूलखर्ची रोकने के उद्देश्य से सर्व सेन समाज द्वारा आज 28 मई मंगलवार को आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया और यह सम्मेलन पोहरी बस स्टैण्ड पर आंगनबाड़ी केन्द्र के रिक्त स्थान पर आयोजित होगा। जहां समाज के 19 नव युवगत विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह विधि-विधान से संपन्न कराए जाऐंगें। इस आदर्श सामूहिक विवाह विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सर्व सेन समाज के जिलाध्यक्ष रामकिशन सेन, सम्मेलन अध्यक्ष सेवक सेन नौहरी वाले, प्रदेश सचिव नानिक सेन पुरानी शिवपुरी, उपाध्यक्ष कैलाश सेन ठेकेदार, सुरेश सेन दिदावली (खैरी वाले), ग्यासी लाल सेन महामंत्री, दामोदर सेन बंटू, धारा सिंह सेन, अमित श्रीवास, रामस्वरूप, जगदीश, सुरेश सेन खजूरी, विष्णु, राकेश सेन, शंकर खेरी वाले, महेन्द्र सेन, घनश्याम सेन, गोलू बड़ौदी वाले आदि शामिल है जो विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियों में जुटे हुए है इन सभी की मेहनत और लगनशीलता के चलते आज यह सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। सर्व सेन समाज के विवाह सम्मेलन में समिति द्वारा तय किए गए नियमों का पालन आवश्यक है और पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मई तक इस विवाह सम्मेलन में 19 जोड़ों ने अपना पंजीयन कराया और सम्मेलन में भाग लेकर आयोजन में अपना योगदान दिया। सर्व सेन समाज के इस विवाह सम्मेलन में सभी सेन समाज बन्धुओं से सपिरवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।



